दोस्तो ने फिरौती के लिए किया दोस्त का अपहरण और हत्या
दोस्तो ने फिरौती के लिए किया दोस्त का अपरहण और हत्या
आईएनन्यूज:डेस्क गोरखपुर
विशेष संवाददाता:गोविन्द
विगत दिनों अपहृत बालक का शव धान के खेत से मिलने के बाद पुलिस इस मामले का पर्दाफाश करने में लगी हुई थी।
जिसमे दो लोगो को गिरफ्तार कर इस अपहरण और हत्या के मामले से पर्दाफास किया है।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने बताया कि 8/10/2018 को धान के खेत से आदर्श सिंह नाम के बालक का शव मिला था उक्त मामले का जल्द खुलासे के लिये पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, पुलिस अधीक्षक अपराध क्षेत्राधिकारी खजनी,थानाध्यक्ष सिकरीगंज व स्वाट टीम को लगाया गया था।ताकि अभ्युक्तो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस व स्वाट टीम ने इस मामले में दो लोगो को पिपरी तिराहा थाना सिकरीगंज से गिरफ्तार किया,इन दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि मृतक आदर्श और हम लोगो मे कुछ दिनों से पहले दोस्ती हो गई,इसी दरमियान मृतक ने हम लोगो को बताया कि उसके पिता के पास बहुत पैसा है,चुकी हम लोगो को पैसे की जरूरत थी।इसलिये हम दोनों ने मिलकर उसके अपहरण और हत्या की योजना बनाई
इसके बाद हमने उसको घर से बुलाकर गांव के बाहर पुलिया पर ले गये, अंधेरा होने के बाद बातचीत करते हुए उसे धान के खेत मे ले गये जहाँ पहले से रखें हुए बास के डंडे से उसके सर पर पीछे से वार किया और वह वही पर गिर गया फिर हम दोनों ने मिलकर उसके गले पर चाकुओ से वार किया जब हम विश्वास हो गया कि वह मर गया तो हमने खून से सने उसके शर्ट को रख लिया ताकि उसी उसके पिता जयप्रकाश सिंह से फिरौती की मांग कर सके लेकिन मृतक के परिजनों द्वारा बार बार पूछताछ करने पर हम डर गए,की कहि मामला खुल ना जाये इसलिए हम दोनों मौके से भाग निकले,पकड़े गये की निशानदेही पर पुलिस कत्ल का डंडा, मृतक का चप्पल,खून लगा शर्ट,चाकू और मोबाइल बरामद किया।
पकड़े गये दोनों दोनों अभ्युक्तो में मुकेश पांडेय पुत्र दूधनाथ पांडेय निवासी बड़कागांव थाना मीरगंज जनपद गोपालगंज(बिहार),वही दूसरा अभ्युक्त गौतम पांडेय पुत्र कृष्णशंकर पांडेय मझौरा थाना धनघटा जनपद संतकबीर नगर(यूपी) का रहने वाला है। पुलिस ने दोनो को विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।





