गोरखपुर: दस हजार की इनामी रिंकी गिरफ्तार

गोरखपुर: दस हजार की इनामी रिंकी गिरफ्तार

गोरखपुर: दस हजार की इनामी रिंकी गिरफ्तारगोरखपुर: दस हजार की इनामी रिंकी गिरफ्तार

फरार चल रही थी पति की हत्यारिन पत्नी रिकी, जिस पर था दस हजार का इनाम

विशेष संवाददाता
गोविन्द कुशवाहा
इंडोनेपाल,न्यूज गोरखपुर डेस्क;
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में विगत महीने पहले हुई दयाराम निषाद की हत्या में शामिल मृतक की फरार चल रही पत्नी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई।
बता दे कि खोराबार थाना क्षेत्र के पिपरा पथरा बड़गो में 12 जुलाई की रात दयाराम निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।घटना के सम्बंध में पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी रिंकी देवी ने अपने प्रेमी और उसके एक साथी के साथ मिलकर दयाराम की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मृतक की पत्नी रिंकी देवी फरार चल रही थी। जिस पर पुलिस ने ₹ दस हजार का ईनाम घोषित किया था। जिसको आज पुलिस टीम ने महिला आरक्षी के साथ मिलकर खोराबार प्राइमरी पाठशाला कटहर के पास से गिरफ्तार करने में सफलत पायी है । जिसे जेल भेज दिया गया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे