गोरखपुर: सरकार भ्रष्टाचार एवं बिचैलियों को दूर करने पर संकल्पित है–प्रभात कुमार
गोरखपुर: सरकार भ्रष्टाचार एवं बिचैलियों को दूर करने पर संकल्पित है–प्रभात कुमार
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
कृषि उत्पादन आयुक्त प्रभात कुमार कुमार ने बुधवार को गोरखपुर क्लब में मण्डलीय उत्पादकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जिलाधिकारी-मुख्य विकास अधिकारी माह में कम से कम एक दिन किसानों के लिए जरूर निकाले। उनकी समस्याएं सुने और उनका शीघ्रता से निस्तारण कराएं। एक प्रकोष्ठ का गठन करें जहां नियमित रूप से किसानों की जिज्ञाशाओं को समाधान किया जा सके। उनके पारम्परिक ज्ञान और वैज्ञानिक तकनीकी का सम्मिलन ही उनकी आय बढ़ाने में मददगार होगा। किसानों के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करने और उन्हें योजनाओं के जोड़ने पर भी जोर दिया।
प्रभात कुमार इस गोष्ठी में गोरखपुर, बस्ती एवं महराजगंज मण्डल से मण्डल आयुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। इसके पूर्व उन्होंने फीता काट कर कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। कृषि प्रदर्शनी में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, गन्ना, दुग्धविकास, विभागो के साथ ही जैविक खेती, इफको, कृभको एवं अन्य निजी संस्थाओं द्वारा कृषि निवेशों और यन्त्रो आदि का आकर्षक स्टाल लगाया गया था।
प्रभात कुमार ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार एवं बिचैलियों को दूर करने पर संकल्पित है। इसलिए कृषि विभाग की सभी योजनाओं को आनलाइन किया जा रहा है। उन्होंने फसल बीमा योजनान्तर्गत, किसान क्रेडिट कार्ड-फसली ऋण के किसानों के अनिवार्य फसल बीमा पर संबंधित फसल बीमा कम्पनियों से बीमा पालिसी का प्रमाण पत्र दिलाने के लिए कृषि निदेशक को निर्देश दिए। ताकि बीमा क्लेम करते समय किसान को कोई तकनीकी कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनके फसल का बीमा ऐसे प्रदान करता चाहती है जैसे कोई किसान वाहन का बीमा कराता है। लेकिन इसके लिए किसानों को कुछ दिन इंतजार करना होगा। गोष्ठी में प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुधन एसएमबोवडे, कृषि निदेशक सोराज सिंहनिदेशक उद्यान आरके सिंह, अपर कृषि निदेशक (चावल) रामशब्द जैसवारा ने संबोधित किया।





