दीपावली: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे वनटांगियों के बीच,कई योजनाओं का किया लोकार्पण।


दीपावली: सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे
वनटांगियों के बीच,कई योजनाओं का किया लोकार्पण।
आई एन न्यूज टीम,गोरखपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली मनाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी गोरखपुर के वनटांगियों के बीच पहुंचे हैं। वहां पिछले कई दिनों से उनका इंतजार हो रहा था। यूं तो मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ 70 साल से न्याय का इंतजार कर रहे वनटांगियों को राजस्व ग्राम के दर्जे के साथ बड़ी सौगात पिछले साल ही दे दी थी लेकिन सौगातों का सिलसिला तबसे लगातार जारी है। पिछले एक साल में गोरखपुर और महराजगंज के वनटांगिया गांवों की सूरत बदल गई है।
मुख्यमंत्री बुधवार को इन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं-
-वनटांगिया गांव में बुढ़िया माता स्थान का सुंदरीकरण 43.3 लाख से वनटांगिया गांव में 17 टीटीएसपी(पेय जल) का लोकार्पण 56.70 से जंगल तिकुनिया नंबर 3 में मनरेगा पंचायती राज एवं आईसीडीएस विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र का शिलान्यास 8.06 लाख से वनों की प्रभावी सुरक्षा के लिए तिनकोनिया 3 में मनरेगा योजना के अंतर्गत गोरखपुर-पिपराइच मार्ग से पिपराइच रेलवे लाइन रजही तक वनमार्ग पर खड़ंजा का लोकार्पण 82.77 लाख से आम बाग गांव में मनरेगा से मिट्टी खड़ंजा निर्माण 17.70 लाख से -जंगल तिनकोनिया 3 में राज्य वित्त/14वां वित्त के अंतर्गत खड़ंजा/सोलर लाइट का लोकार्पण 6.65 लाख का किया गया।





