गोरखपुर: रिक्से वाले भी करेंगे यातायात नियमो का पालन–एसपी यातायात

गोरखपुर: रिक्से वाले भी करेंगे यातायात नियमो का पालन--एसपी यातायात

गोरखपुर: रिक्से वाले भी करेगे यातायात नियमो का पालन–एसपी यातायात
यातायात व्यवस्था को सुधाने के लिए एसपी ट्रैफिक की एक और सराहनीय पहल।
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में यातायात व्यवस्था में जबरदस्त सुधार करने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस अधीक्षक यातायात अदित्य प्रकाश वर्मा की आज से एक और सराहनीय और अनोखी पहल शुरू हो गयी है।
गोरखपुर की सड़कों पर रिक्शा चालक अपनी मनमानी नही करेगे सभी रिक्शा चालकों को यातायात के नियमो का पाठ पढ़ाया गया।
गुरुवार को एसपी ट्रैफिक ने शास्त्री चौक बेतियाहाता पर दर्ज़नो रिक्शा चालकों को यातायात सम्बन्धित जानकारी दी। उन्होंने रिक्शा चालकों को बताया कि आप सड़को पर बेतरतीब तरीके से रिक्शा न खड़ा करे यातायात नियमो का पूरी तरह से पालन करे। साथ ही सभी को अपना विजिटिंग कार्ड भी दिया और कहा कि अगर सड़क पर आप को कोई भी परेशान करता है तो फौरन मुझसे संपर्क करे और जिसके पास रिक्शा नही है उनको बैंको से लोन भी दिलवाने के प्रयास किया जाएगा। शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर रिक्शा चालकों को आज से यातायात सम्बंधित जानकारी दी जा रही है।
इस संबंध में इंडो नेपाल न्यूज़ से बातचीत करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात अदित्य प्रकाश वर्मा ने कहां कि रिक्शा चालकों द्वारा यातायात नियमों के पालन करने से दुर्घटनाओं की आशंका बहुत कम हो जाएगी सड़कों पर लोगो को आवागमन के लिए भरपूर जगह मिलेगी। (उत्तर प्रदेश)

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे