तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक की तैनाती से भ्रष्ट पुलिसवालों में खलबली।
तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक की तैनाती से भ्रष्ट पुलिसवालों में खलबली।
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क। यूपी के महराजगंज जिले की लचर क़ानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 2013 बैच के तेज-तर्रार युवा आईपीएस रोहित सिंह सजवान को महराजगंज जिले की कमान सौंप दी है। जिससे दलालों के सहारे थाने दारी कर रहे थानाध्यक्षों के होश उड़ गए हैं ।
2013 बैच के आईपीएस रोहित सिंह सजवान मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के रहने वाले तेज-तर्रार युवा आईपीएस हैं। बीते सात महीने से ये एसपी सिटी गोरखपुर उत्तरी के पद पर तैनात थे। 31 वर्षीय रोहित के पिता एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं और मां एक साधारण हाउस वाइफ हैं। ये तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं।ये परिवार में सबसे बडे़ ब हैं। विस्वस्त सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इनकी नियुक्ति स्वयं मुख्यमंत्री ने की है। महराजगंज में काफी लंबे समय बाद डायरेक्ट आईपीएस की तैनाती की गयी है जो जिले के नेताओं के लिए चुनावी सीजन में भारी पड़ने वाला है। रोहित की छवि नेताओं के बेवजह फर्जी दबावों को न मानने वाले अफसरों में से एक है। बताया जा रहा है कि इन्हें दबाव मुक्त होकर काम करना ज्यादा पसंद है। मतलब यह कि ट्रांसफर-पोस्टिंग में दलालों की तो बैंड बजनी तय है। देखना है कि पहली बार जिला पाये रोहित सिंह महराजगंज में सीएम के उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।








































