मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रैली का शुभारम्भ किया।
आई एन न्यूज गोरखुर डेस्क:
भारत मे स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 अभियान के तहत गोरखपुर को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन विशेष स्वच्छता रैली का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्यमंत्री ने विशाल रैली संबोधित की किया। मुख्यमंत्री ने शहर के तमाम स्कूल कालेजों से आये सैकडों बच्चों को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रवाना किये। इस स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, महापौर सीताराम जायसवाल, एडीजी दावा शेरपा खेल निदेशक आरपी सिंह, मंडलायुक्त अमित गुप्ता, नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल विधायक चौरी चौरा संगीता यादव, विधायक विपिन कुमार सिंह, जिलाधिकारी गोरखपुर के0 विजयेंद्र पांडियन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सुनील गुप्ता, सी0 डी0ओ0 अनुज कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार, ए डी एम सीटी प्रभुनाथ, सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एव जन प्रतिनिधि गोरखपुर मौजूद रहे। इस रैली में गोरखपुर जिले के महाविद्यालय एवं विभिन्न कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं रैली में भाग लेकर संकल्प लिया कि 2019 में गोरखपुर को स्वच्छता में शिखर पर लाना है।





