ठेकेदार से रंगदारी मांगने वाला अपराधी 5 साथियो सहित गिरफ्तार

ठेकेदार से रंगदारी मांगने वाला अपराधी 5 साथियो सहित गिरफ्तार

आई एन न्यूज डेस्क गोरखपुर :
विशेष सवांददाता:गोविन्द कुशवाहा

मुन्ना बजरंगी गैंग के शातिर अपराधियो कोे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता पायी।गोला थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुन्ना बजरंगी गैंग के शातिर अपराधी धनेश यादव को उसके पांच साथियो के साथ गिरफ्तार किया।शातिर अपराधी धनेश यादव पर बालू के ठेकेदार ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप  लगाया था।जिसके बाद पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश में लगी थी।और पुलिस ने मुठभेड़ के बाद इस शातिर अपराधी को उसके पांच साथियों सहित गिरफ्तार किया और इनके पास से 9mm पिस्टल भी बरामद किया।यह लोगों 
मनीष कनोजिया,विवेक तिवारी और कुख्यात अपराधी रामजीत यादव के साथ मिलकर सन 2012 में छात्र संघ चौराहे पर चर्चित शूटआउट कांड में शामिल भी थे।इस बात की जानकारी
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी अपराध प्रवीण कुमार सिंह ने पुलिस ऑफिस कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान दी।मुन्ना बजरंगी के नाम पर और अमरजीत यादव के संरक्षण में काम करने वाले इन शातिर अपराधियों को एक 9mm पिस्टल एक इनोवा एक फॉर्च्यूनर गाड़ी सहित पुलिस टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे