बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत

आई एन न्यूज डेस्क: गोरखपुर

गोरखपुर / चौरी चौरा थाना क्षेत्र में इन दिनों बन्दरो का आतंक इस कदर फैला है कि लोगो को अब अपने घरों से निकलने में भी डर लग रहा है। सरदार नगर ब्लाक के बधाड़ गांव में तो इनका आतंक इस कदर है कि लोग अपने बच्चों को स्कूल तक भेजने से कतरा रहे हैं। बन्दरो ने अब तक यहां दर्जनों लोंगो को काट कर लहूलुहान कर चुके हैं। बदंरो का आतंक इतना है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत से वन विभाग से लगाये जिलाधिकारी तक से कर चुके है, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इन बदंरो को पकड़ने में कोई दिलचसबी नही दिखाई । यहां तक की ग्रामीण खुद अपने खर्चे पर बंदरों को पकड़कर प्रशासन को सौंप देते हैं।

लेकिन मौके पर अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नही पहुंचा। लिहाजा ग्रामीण इन बंदरों के आतंक से डरे हुए, कि अब इन बन्दरो का अगला शिकार कौन होगा। यहां तक कि छोटे बच्चे अब स्कूल जाना छोड़ चुके हैं।

विशेष संवाददाता :गोविन्द कुशवाहा की रिपोर्ट

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे