रेप की कोशिश कर रहे कलयुगी भाई की बहन ने कर दी हत्या।

रेप की कोशिश कर रहे कलयुगी भाई की बहन ने कर दी हत्या।

रेप की कोशिश कर रहे कलयुगी भाई की बहन ने कर दी हत्या।

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
चिलुआताल के एक गांव में अपनी छोटी बहन के साथ रेप करने की कोशिश कर रहे एक कलयुगी भाई की बहन ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पिता और छोटे भाई ने बाइक पर शव को रखकर रेलवे ट्रैक के किनारे बाइक सहित शव फेंक दिया। और उन्होंने हत्या को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की जांच में कुछ ही घण्टों में हत्या का खुलासा हो गया और पुलिस ने पिता और नाबालिग भाई,बहन को हिरासत में ले लिया है।
बताया गया है कि नशे में धुत बड़ा भाई पहुंच था छोटी बहन की अस्मत लूटने चारपाई के पाए से सिर पर मार कर बहन ने कर दी हत्या।पिता और छोटे भाई ने रेलवे लाइन के किनारे फेंकी लाश
शव के बगल में बाइक गिराकर दुर्घटना दिखाने की कोशिश की।
चिलुआताल क्षेत्र के नकहा नम्बर एक रेलवे ट्रैक के पास रविवार की सुबह एक युवक की लाश मिली। शव को बगल में ही उसकी बाइक पड़ी थी। घटना के बाद वहां भीड़ लग गई। इस बीच बगल के गांव का एक व्यक्ति पहुंचा और उसने बताया कि यह उसका बेटा है। ड्राइवरी का काम करता है और नशे का आदी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिर पर चोट देखकर पुलिस को शक हुआ। सीओ कैम्पियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने युवक के घर जाकर निरीक्षण किया तो उन्हें माजरा कुछ और समझ में आया। पूछताछ के बाद पता चला कि युवक की हत्या करने के बाद परिवार के लोगों ने शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंका है। उनकी मंशा थी कि पुलिस इस दुर्घटना मान ले।
सीओ रोहन प्रमोद बोत्रे ने युवक के घर का निरीक्षण किया तो उन्हें कमरे में एक दीवार पर खून के निशान मिले। तलाशी के दौरान चारपाई के पाए पर खून और खून से सना पकड़ा भी मिला। उसके बाद सीओ ने पिता सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की उसके बाद रेप की कोशिश की बात सामने आई।
बहन ने कहा अस्मत लूटना चाहता था भाई बहन ने कहा कि शनिवार की रात करीब 12 बजे उसका भाई उसके कमरे में आया। वह दरवाजा बंद नहीं की थी। बिस्तर में घुसकर उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। बगल में पड़े चारपाई के पाया से उसके सिर पर मार दिया दीवार में टकराते हुए नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। बहन ने बताया कि भाई ने इससे पहले भी कई बार रेप की कोशिश की थी।बाइक पर लादकर फेंका शव
रेलवे में खलासी के पद पर कार्य करने वाले पिता ने बताया कि उसका बेटा पीने का आदी था। तीन साल से उसे पीने की लत लगी थी। उसकी मौत के बाद हत्या पर परदा डालने के लिए उसने ही अपने छोटे बेटे के साथ शव को ठिकाने लगाया। पिता का कहना है कि उसे इसके अलावा कुछ सूझ नहीं रहा था। बाइक पर बीच में शव लेकर छोटा बेटा बैठा था। रेलवे लाइन के किनारे फेंकने के बाद वह लौट आया था।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे