गोरखपुर: दरवाजे पर भैंस जाने के विवाद में युवक की गला घोंट कर हत्या

गोरखपुर: दरवाजे पर भैंस जाने के विवाद में युवक की गला घोंट कर हत्या

गोरखपुर: दरवाजे पर भैंस जाने के विवाद में युवक की गला घोंट कर हत्या

आई एन न्यूज़ गोरखपुर डेस्क :
बुद्धवार की शाम गोरखपुर के बेलीपार थाने के नौसढ़ चौकी के अंतर्गत उत्तरी कोलिया में 40 वर्षीय युवक की लाश पुलिस ने बरामद की है। उनकी पहचान उत्तरी कोलिया निवासी रामवृक्ष के पुत्र भीम निषाद के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि उनके ही पट्टीदारों ने उसकी हत्या की है। मौके पर पहुँच कर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि एक दिन पूर्व ही कोलिया निवासी रामवृक्ष के पुत्र भीम निषाद(40) का उसके पट्टीदार मिश्री लाल और गोपाल निषाद के दरवाजे पर भैंस चले जाने को लेकर विवाद हुआ था जिस पर दोनों पक्षों में जमकर बवाल एवं लाठी डंडे चले थे। जिसमे दोनों पक्ष के लोग घायल भी हुए थे । दोनों पक्षों ने बेलीपार थाने में तहरीर भी दिया था। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया था। बुद्धवार की देर शाम को भीम की गला कसकर हत्या कर फेंकी जायी लाश बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि पट्टीदारों ने अपने रिश्तेदारों से मिलकर भीम की हत्या की है। इस मामले मे पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे