गोरखपुर: धर्मशाला बाजार में पत्रकार के घर चोरी
गोरखपुर: धर्मशाला बाजार में पत्रकार के घर चोरी
इंडो नेपाल न्यूज़ गोरखपुर डेस्क: गोरखपुर के जटेपुर दक्षिणी धर्मशाला बाजार टैक्सी स्टैंड के पास बीते रात्रि को वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र कुमार के घर में घुसकर चोरों ने एक सोने की अंगूठी, मोबाइल और नगदी पर हाथ साफ कर दिया है।
खबरों के मुताबिक रविवार की रात को प्रतिदिन की तरह सभी लोग अपने दूसरे तल्ले के अगले कमरे में सोने चले गए सोमवार की सुबह जब उठे तो देखा कि सामान उनका बिखरा दिख रहा है। एक अंगूठी उनकी अपनी मोबाइल और उनके बेटे के पर्स से एटीएम कार्ड 12 सौ ₹40 नगदी आधार कार्ड परिचय पत्र सब कुछ गायब है।
श्री गुप्त ने चोरी की घटना की सूचना चौकी प्रभारी धर्मशाला सहित थानाध्यक्ष गोरखनाथ पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।
बता दें कि इसमें धर्मशाला बाजार के आसपास चोरियों की भरमार हो गई है आए दिन किसी न किसी घर में चोरियां हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हैं।








































