प्रत्याशी व समर्थक पर विरोधी दल ने बोला हमला, सिपाही समेत छह घायल

प्रत्याशी व समर्थक पर विरोधी दल ने बोला हमला, सिपाही समेत छह घायल

प्रत्याशी व समर्थक पर विरोधी दल ने बोला हमला, सिपाही समेत छह घायल

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गीडा थाना क्षेत्र के बेलवाड़ाडी बूथ पर आज शाम प्रधान पद के एक प्रत्याशी व उसके समर्थकों पर दूसरे प्रत्याशी व उसके समर्थकों ने हमला दिया। बूथ पर मौजूद सिपाही व पीआरडी जवान उन्हें बचाने गए तो हमलावारों ने उन्हें भी मारा पीटा। इससे सिपाही, पीआरडी जवान, प्रधान पद प्रत्याशी समेत करीब छह व्यक्ति घायल हो गए हैं। पुलिस आरोपित प्रत्याशी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
गुरुवार बेलवाड़ाडी स्थित बूथ संख्या 50 पर शाम पांच बजे प्रधान प्रत्याशी अवधेश यादव का समर्थक गांव की एक बुजुर्ग महिला को वोट डलवाने के लिए लेकर गया हुआ था। महिला को बूथ के भीतर भेजकर वह पर्ची कटवाने में जुटा हुआ था। इसी दौरान प्रधान पद के एक और प्रत्याशी सुरेंद्र के समर्थक भी बूथ पर पहुंच गए। उन्होंने अवधेश के समर्थक पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगाया। उसने विरोध किया तो वह उसे मारने पीटने लगे। थोड़ी देर अवधेश व कुछ अन्य लोग भी बूथ पर पहुंच गए, जबकि सुरेंद्र के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग बूथ पर पहुंच और वह बूथ पर बैरिकेटिंग के लिए लगाई गई बांस-बल्ली को ही उखाड़कर अवधेश व उनके समर्थकों को मारने पीटने लगे। इस दौरान बूथ पर मौजूद सिपाही श्रवण कुमार व पीआरडी जवान परमेश्वर ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो उन्होंने उन्हें भी पीटा। मारपीट के चलते बूथ पर कुछ देर मतदान ठप हो गया।
पीठासीन अधिकारी उमेश मणि त्रिपाठी की सूचना पर पहुंचे जोनल मजिस्ट्रेट ने मतपेटी को सील करके स्ट्रांग रूम तक सुरक्षित रखा दिया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष से प्रधान प्रत्याशी सुरेंद्र सहित दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि अन्य आरोपित गांव से फरार हो गए हैं। तहसीलदार शशि भूषण पाठक ने कहा कि विवाद की जांच हो रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे