गोरखपुर: पादरी बाजार में शाम को लगता है जाम सभी होते हलकान

गोरखपुर: पादरी बाजार में शाम को लगता है जाम सभी होते हलकान

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर के पादरी बाजार में बीते शाम को इस कदर भीषण जाम लगा की पुलिस प्रशासन को जाम छुड़ाने में काफी मशक्कत करना पड़ा तब कहीं जाकर 2 घंटे बाद जाम से राहगीरों को निजात मिली।
खबरों के मुताबिक गुरुवार की शाम को पादरी बाजार में इस कदर जाम लग गया कि पूरे बाजार में लोगों के वाहनों
की शोर-शराबे से काफी परेशानियां झेलनी पड़ी। यहां तक की जाम को खुलवाने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करना पड़ा, तब कहीं जाकर 2 घंटे बाद जाम खुला।
बता दें कि बीते शाम को लग्न मुहूर्त इतनी तेज थी हर व्यक्ति इस कोरोना संक्रमण के दौरान भी लगभग सड़क पर निकल आया था। जिसके कारण लोगों को जाम के झाम को झेलना पड़ा। हालांकि ऐसे मौके पर पुलिस को अलर्ट रहना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा।
(योगेश त्रिपाठी)
गोरखपुर उत्तर प्रदेश


Translate »