महराजगंज : अवैध निर्माण की शिकायत पर पत्रकार को धमकी

महराजगंज : अवैध निर्माण की शिकायत पर पत्रकार को धमकी

महराजगंज : अवैध निर्माण की शिकायत पर पत्रकार को धमकी

(विशेष संवाददाता)
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना अंतर्गत ग्राम हाता बेला हरैया टोला खानपुर में निराश्रित फागू यादव पुत्र स्व लालजी यादव द्वारा मनमाने ढंग से दबंगई करते हुए सार्वजनिक चकरोड पर स्थायी निर्माण कार्य रोके जाने के लिए समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्माण कार्य रोके जाने का अनुरोध किया जिस पर बृजमनगंज थाना प्रभारी के निर्देश पर हल्का दारोगा ने मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण कार्य को रोकने का आदेश दिया। अवैध निर्माण में बाधा उत्पन्न होने तथा शिकायत से नाराज़ फागू यादव के करीबी ने अपने मोबाइल नंबर 093248 89291 से वरिष्ठ पत्रकार को उनके मोबाइल नंबर 9125026278 पर शुक्रवार को दिन में करीब 11.22 बजे फोन करके शिकायत वापस लेने और आगे लिखा-पढ़ी बंद करने की धमकी दिया। वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार ने जब यह कहा कि सार्वजनिक चकरोड की राजस्व विभाग के अधिकारियों से पैमाईश कराने के बाद कब्जेदार अपनी हद में निर्माण कराये तो इससे नाराज़ होकर फागू यादव के करीबी ने बुरा परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए फोन काट दिया।
वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार जो कि उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार रहे हैं उन्होंने इसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत किया है।
वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र कुमार ने कहा है कि उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने पर इसकी जिम्मेदारी फागू यादव व उनके करीबी सहयोगियों की होगी।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे