पीड़ित पति- बोला साहब मुझे मेरी पत्नी से बचालो
पीड़ित पति- बोला साहब मुझे मेरी पत्नी से बचालो
आई एन न्यूज गोला/ गोरखपुर डेस्क:
गोला थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी एक युवक ने पुलिस अधीक्षक गोरखपुर दक्षिणी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की एक दूसरे व्यक्ति से दोस्ती है और इसके चलते वह उसकी अक्सर पिटाई करती है। उसने आशंका जतायी है कि पुलिस उसे उसकी पत्नी से छुटकारा दिलवाए। अन्यथा किसी दिन उसके साथ कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।
उसने यह भी लिखा है की उसकी शादी करीब 18 वर्ष पूर्व हुई है। काम के सिलसिले में वह विदेश रहने लगा। इस दौरान उसकी पत्नी की एक अन्य व्यक्ति से प्रेम हो गया। माह भर पूर्व उसने पत्नी व उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। उसने इसका विरोध किया तो पत्नी के दोस्त ने उसके साथ मारपीट की। मामला गोला थाने पर पहुंचा तो पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह वह उसे उसकी पत्नी से बचा ले।
उत्तर प्रदेश





