गोरखपुर- सीएम योगी करने वाले हैं नामांकन, एटीएस कमांडो ने संभाली सुरक्षा की कमान

गोरखपुर- सीएम योगी करने वाले हैं नामांकन, एटीएस कमांडो ने संभाली सुरक्षा की कमान

गोरखपुर- सीएम योगी करने वाले हैं नामांकन, एटीएस कमांडो ने संभाली सुरक्षा की कमान
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर कुछ ही देर बाद अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं। इनका नामांकन कराने के लिए गृह मंत्री अमित शाह स्वंय मौजूद रहेगे। जिसके मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा-व्यवस्था में आतंक निरोधक दस्ता (एटीएस) के कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। गुरुवार की शाम को लखनऊ से गोरखपुर पहुंची टीम ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन में गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे, इस वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कलेक्ट्रेट के आसपास की ऊंची इमारतों पर भी पुलिस मौजूद रहेगी।सीसी कैमरा व ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। आतंकवाद निरोधक दस्ता के 24 कमांडो गोरखपुर पहुंच कर कलेक्ट्रेट परिसर की घेराबंदी कर ली है। इससे पहले मुख्यमंत्री व गृह मंत्री की सुरक्षा टीम ने महाराणा प्रताप इंटर कालेज परिसर व कलेक्ट्रेट का निरीक्षकर व्यवस्था की जानकारी ली।
शुक्रवार को होने वाले नामांकन की सुरक्षा-व्यवस्था में चार एएसपी, आठ सीओ, 60 दरोगा, 180 सिपाही, दो कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगी है। कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों की नाम से ड्यूटी लगी है।ऊंची इमारतों पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी।
बता दे कि विधानसभा प्रत्याशियों का शुक्रवार से नामांकन शुरू होने की वजह से सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक दो पहिया/चार पहिया वाहनों को कलेक्ट्रेट में आने से रोका जाएगा।एसपी ट्रैफिक डा. एमपी सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर कचहरी ने गुरुवार को व्यवस्था का जायजा लिया और रूट डायवर्शन कर दिया है।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे