उ०प्र० मे 300 से अधिक सीट जीतेंगे– अमित शाह
उ०प्र० मे 300 से अधिक सीट जीतेंगे– अमित शाह
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गृह मंत्री अमित शाह ने आज संबोधन शुरू करने से पहले कार्यकर्ताओं से जयकारा लगावाया। उन्होंने कहा कि जयकारे की गूंज सहारनपुर तक पहुंचनी चाहिए। उ०प्र० मे 300 से अधिक सीट जीतेंगे। उक्त बाते आज गोरखपुर में भाजपा पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के साथ कार्यकर्ताओ का हौसला बढ़ाने के अभियान में लगे गृह मंत्री अमित शाह ने कही। आज भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोश भरा। और अमित शाह ने कहा कि विपक्ष कितनी भी कोशिश कर ले, भाजपा 300 से ऊपर सीट पाएगी।
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून का शासन स्थापित किया। अब माफिया जेल में हैं। बड़े अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जा रहे है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने सुशासन दिया है।
श्री शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने गरीबों के घर में उजाला किया है। बिजली दी और कोरोना संक्रमण काल में मुफ्त टीका दिया है। हमने दो साल तक गरीबों को राशन दिया है। प्रदेश में केन्द्र सरकार की सभी 73 योजनाओं का योगी आदित्यनाथ सरकार ने ही ठीक से उपयोग किया। जिससे आज प्रदेश में हर तरफ खुशहाली और विकास दिखाई दे रहा है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में यूपी शीर्ष पांच में है। वह दिन दूर नहीं जब योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सभी में शीर्ष राज्य होगा। विपक्ष यहां पर कितनी भी कोशिश कर ले, भाजपा 300 से ऊपर सीट पाएगी।
योगी आदित्यनाथ की सरकार आते ही भाजपा के शासन में ही यूपी का विकास हो सकता है, इसलिए हम सब को जिताने के लिए तैयार हो जाएं और प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएं क्योंकि योगी की सरकार ही गरीब पिछड़ों और दलितों को ऊपर ले जाएगी और प्रदेश को नंबर एक बनाएगी।
गृह मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले 2013 में जब वह गोरखपुर आए थे तो लोगों ने कहा कि क्या पार्टी डबल डिजिट में पहुंच पाएगी। आज यह हालत विपक्ष की हो गई है। भाजपा उत्तर प्रदेश में इतिहास दोहराने जा रही है। 2014, 2017 और 2019 में प्रचंड जीत वाले यूपी में हम 300 से अधिक सीट जीतेंगे।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।





