गोरखनाथ मंदिर: लाउड स्पीकर की आवाज हुई धीमी, बाहर नहीं जा रही अब भजन की आवाज

गोरखनाथ मंदिर: लाउड स्पीकर की आवाज हुई धीमी, बाहर नहीं जा रही अब भजन की आवाज

गोरखनाथ मंदिर: लाउडस्पीकर की आवाज हुई धीमी, बाहर नहीं जा रही अब भजन की आवाज
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर की आवाज धीमा किए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश को गोरखनाथ मंदिर ने लागू कर दिया है।
गोरखनाथ मंदिर से अब भजन की आवाज बाहर नहीं जा रही हैं। मंदिर प्रबंधन ने लाउडस्पीकर की आवाज को कम कर दिया है।
बता दे कि सीएम योगी ने कहा कि ‘धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर की आवाज उतनी ही आनी चाहिए, जिससे किसी को असुविधा न हो’। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के लिए जारी करने के साथ बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर पीठ और उससे जुड़े मंदिराें में लागू भी कर दिया है। गोरखनाथ मंदिर सहित उससे जुड़े सभी मंदिरों में लगे लाउडस्पीकर की आवाज कम कर दी गई है। अब गोरखनाथ मंद‍िर में बजने वाले भजन की आवाज मंद‍िर पर‍िसर से बाहर नहीं जा रही है। गोरखनाथ मंदिर के सभी मंदिरों में भजनों की गूंज अब परिसर से बाहर नहीं जा रही है। उसे ध्वनि प्रदूषण के मानक स्तर से कम कर दिया गया है। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक भजन बजाने वाले को इस बाबत सख्त निर्देश दे दिया गया है।
गोरखनाथ मंदिर और जिले में उससे जुड़े मानसरोवर मंदिर, मंगला माता मंदिर, रामजानकी मंदिर, सोनबरसा मंदिर में प्रतिदिन सुबह चार से साढ़े सात बजे यानी साढ़े तीन घंटे तक और शाम को पांच से साढ़े सात बजे यानी ढाई घंटे तक लाउडस्पीकर से भजन बजाया जाता है। माहौल में भक्ति भाव घोलने के लिए भजनों की गूंज ध्वनि प्रदूषण के मानक से काफी अधिक रहती थी। लेकिन इस पर रोक लग गया है।
उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे