एमएलसी चुनाव: सपा नेता की जमानत जप्त,भाजपा के सीपी चन्द भारी मतों से विजयी
एमएलसी चुनाव: सपा नेता की जमानत जप्त,भाजपा के सीपी चन्द भारी मतों से विजयी
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गोरखपुर-महाराजगंज स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) पद के लिए मंगलवार को शुरू हुई मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जमानत जप्त हो गई है, जबकि सीपी चंद भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजई घोषित किए गए हैं।
भाजपा प्रत्याशी सीपी चन्द ने 4839 वोट पाकर विजयी घोषित किये गए हैं। इस क्षेत्र से वह लगातार दूसरी बार एमएलसी निर्वाचित हुए हैं। सीपी चन्द को 90 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। इससे पहले पिछले चुनाव में वह सपा प्रत्याशी के तौर पर इसी क्षेत्र से एमएलसी निर्वाचित हुए थे। सपा प्रत्याशी रजनीश यादव को 407 वोट मिले, उनकी जमानत जब्त हो गई। इस चुनाव के जनप्रतिनिधि ही मतदाता होते हैं, इसके बावजूद 117 वोट अवैध निकले।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।








































