दहेज में बुलेट न मिलने पर दूल्हा नहीं लेकर पहुंचा बरात,मामला पुलिस में
दहेज में बुलेट न मिलने पर दूल्हा नहीं लेकर पहुंचा बरात,मामला पुलिस में
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
22 अप्रैल को सहजनवां बरात आनी थी। लड़की के स्वजन ने शादी की पूरी तैयारी कर ली थी। सहजनवां के गोविंदपुर निवासी लड़के की शादी चौरीचौरा के जोधपुर में रहने वाली युवती से तय हुई थी।
सहजनवां पुलिस को दी गयी तहरीर में लड़की के पिता ने लिखा है कि दो वर्ष पहले बेटी की सगाई हुई थी जिसमें 1.50 लाख रुपये खर्च हुए थे। शादी से एक सप्ताह पहले लड़के के भाई ने फोन कर कहा कि बुलेट और दो लाख रुपये देने पर ही बरात जाएगी। नहीं तो शादी नहीं होगी। हम सभी लोग बारात का इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं आई पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
उत्तर प्रदेश।





