3.17 लाख लाभार्थियों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 11वीं किस्त
3.17 लाख लाभार्थियों के खाते में पहुंची सम्मान निधि की 11वीं किस्त
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल संवाद के जरिये किसानों को सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। इसके पहले पीएम नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार को किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त जारी की है।
बता दें कि गोरखपुर जिला मुख्यालय के एनेक्सी भवन सहित सभी ब्लाक मुख्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों पर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम सम्पन्न होने पर किसानों ने कहा कि सम्मान निधि से किसानों को मजबूती मिली है। किसानों को उस समय रुपये मिलते हैं, जब खेती के लिए तत्काल रुपयों की आवश्यकता होती है। इन रुपयों का उपयोग करके किसान सुपर शीडर के जरिये अपने खेतों की बोआई कर रहा है। वह उन्नतिशील बीजों का प्रयोग करके अपनी आय बढ़ा रहा है। एनेक्सी भवन में विभिन्न योजनाओं से जुड़े 600 लाभार्थियों को बुलाया गया था। इसमें 20 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के भी लाभार्थी शामिल रहे। सम्मान निधि के लाभार्थीयो ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसान पहले से मेहनतकश रहे हैं, लेकिन थोड़े रुपयों के अभाव में खेती से बहुत आय नहीं निकल रही थी। अब उसे साल में छह हजार रुपये मिल रहे हैं तो वह विभिन्न विधियों का उपयोग कर रहा है।
किसानों ने यह भी कहा कि सम्मान निधि से मिले रुपयों की देन है कि आज उनकी सब्जियों की खेती सुधर गई है। खेती के लिए किसी से कर्ज लेने की जगत अब नहीं पड़ रही है। अंत में किसानों के प्रधानमंत्री को बधाई दी ।
गोरखपुर उत्तर प्रदेश।





