परासी- लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के जिलाध्यक्ष बने दीपचंद्र

परासी- लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के जिलाध्यक्ष बने दीपचंद्र

परासी- लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के जिलाध्यक्ष बने दीपचंद्र
आई एन न्यूज ठूठीबारी डेस्क:
मित्र राष्ट्र नेपाल के परासी जनपद के लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओ ने परासी में बैठक कर सर्वसम्मति से पार्टी का जिलाध्यक्ष दीपचंद्र कौशल को चयनित किया।
बताते चले की नेपाल में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ को एक बैठक परासी के पार्टी कार्यालय में की गई जिसमे पार्टी के परासी जनपद के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे जहा पर पार्टी का जिलाध्यक्ष का प्रस्ताव दीपचंद्र कौशल का नाम आया जहा पर सभी ने सर्वसम्मत से घोषित किया गया।नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्री कौशल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी देश,समाज हित के कार्यों में सबसे आगे रहेगी ,जनता की आवाज पार्टी उठाती है और जनता के साथ कोई भी अन्याय होगा उसके लिए हम हर स्तर की लड़ाई लड़ेंगे और कार्यकर्ताओ का सम्मान रहेगा।श्री कौशल ने इसी बैठक में जिले की समिति की भी घोषित की जिसमे उपाध्यक्ष चंद्रिका देवी चौधरी, बुद्धिराम यादव,सचिव प्रवक्ता रामाज्ञा पांडेय, सह सचिव जयराम गुप्ता,कोषाध्यक्ष कांति कुमारी चौधरी,सदस्य गफ्फार सेख,भक्ति नारायण चौधरी, तवरेज मिया, सरोज कुमार श्रीवास्तव,दुर्गा चौहान, हरिराम कवर,सायरा खातून और उषा सहानी को बनाया गया। इसके साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे पार्टी के अध्यक्ष मुकुर गिरी,चुनावी पर्यवेक्षक पुरन चौधरी,प्रवक्ता हेमंत पांडेय,नगर संयोजक भागीरथी यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
नवल परासी/ नेपाल

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे