नेपाल : पोखरा में सम्मानित किए गए नौतनवा के समाजसेवी नंदलाल जायसवाल
नेपाल : पोखरा में सम्मानित किए गए नौतनवा के समाजसेवी नंदलाल जायसवाल
इंडो नेपाल न्यूज़ सोनौली डेस्क:
मित्र राष्ट्र नेपाल के पर्यटक नगरी पोखरा में गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर गंगा आरती में भाग लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल का पोखरा होटल व्यवसाई संघ ने उनके सामाजिक के कार्यों को देखते हुए, भारत के गंगा आरती में भाग लेने वाले पहला पर्यटक होने के नाते होटल संघ ने उन्हें फूल माला पहनाकर तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बता दें कि नेपाल के पर्यटक नगरी पोखरा में गुरुवार को गंगा दशहरा के रूप में फेवा ताल के तटपर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मां गंगा की आरती भी सम्मिलित था। इस आरती में बड़ी संख्या में विभिन्न देशों के लोग शरीक हुए।
गंगा आरती में नौतनवा विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी नंदलाल जायसवाल भी सम्मिलित हुए और मां गंगा की आरती किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विभिन्न देशों से आए लोगों के साथ ही भारत से गंगा आरती में शरीक होने वाले पर्यटक नंदलाल जायसवाल को आयोजक समिति ने फूल माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पोखरा में नंदलाल जायसवाल को सम्मानित किए जाने पर नौतनवा और सोनौली जायसवाल समाज सहित, गणमान्य व्यक्तियों, व्यापारीयो, शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है और उन्हें बधाई दी है।
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश।





