अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजन की शिकायतें
अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं आमजन की शिकायतें
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को महिला हेल्पडेस्क व जनसुनवाई प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली बनाने का निर्देश दिया है।
उन्होंने सभी प्रभारियों को सचेत करते हुए कहा कि ऐसी शिकायतें जो थाना स्तर पर ही सुलझाई जा सकती हैं, उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर, समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग की मूल आत्मा जनसेवा है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





