फरेंदा : भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
फरेंदा : भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज फरेंदा डेस्क :
सोमवार को फरेंदा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव ( त्रिभुवन नारायण मिश्रा ) के तत्वाधान में भ्रष्टाचार के के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया । जिसमें ‘ सेठ पूरनमल जयपुरिया जूनियर हाईस्कूल ‘ ( तहसील चौराहा ) से लेकर ( मिल गेट ) तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक रैली निकाली गई । उसके बाद फरेंदा तहसील परिसर में एक छोटी सी सभा का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य रूप से पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव ( त्रिभुवन नारायण मिश्रा ) ने इस रैली में आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया । तथा उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी बातें लोगों के समक्ष रखीं । उसके बाद कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ( भरत भुआल चौधरी ) ने भी अपने विचार व्यक्त किये ।
बता दें कि सुबह से हो रही हल्की बरसात के कारण दूर दराज के ज्यादातर कार्यकर्ता उपस्थित नहीं हो सके थे । फिर भी आस पास के क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया ।
( फरेंदा महराजगंज, उत्तर प्रदेश )





