प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा, जेनजी आंदोलन के उग्र रूप के बाद लिया फैसला

प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा, जेनजी आंदोलन के उग्र रूप के बाद लिया फैसला

प्रधानमंत्री ओली ने दिया इस्तीफा, जेनजी आंदोलन के उग्र रूप के बाद लिया फैसला
प्रधानमंत्री बोले: नेपाल में उत्पन्न हुई असामान्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, राजनीतिक समाधान और संकट से निकास के लिए अपने पद से इस्तीफा दिया।
आई एन न्यूज काठमांडू,नेपाल डेस्क:
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके सचिवालय ने इस बात की पुष्टि की है। यह निर्णय उन्होंने राजधानी काठमांडू और देशभर में जारी जेनजी (GenZ) युवाओं के उग्र आंदोलन के बीच लिया है।
सोमवार से शुरू हुए इस आंदोलन ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शन के दौरान एक ही दिन में 19 युवा अपनी जान गंवा बैठे, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। मंगलवार सुबह से ही काठमांडू सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में युवा सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन तेज कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने शीर्ष नेताओं के आवास, विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालय, सरकारी इमारतों और पुलिस थानों को निशाना बनाते हुए आगजनी की। राजधानी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई है।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार ने सेना को तैनात किया है। देश के कई मंत्रियों को सुरक्षा कारणों से नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर की सहायता से सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है।
जेनजी आंदोलन अब केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं रहा, बल्कि यह सरकार के खिलाफ एक व्यापक जनआक्रोश का रूप ले चुका है। प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे को आंदोलन की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रदर्शनकारी शांत होंगे या उनके अन्य माँगों पर सरकार को और कदम उठाने होंगे।
राजनीतिक अस्थिरता के इस दौर में नेपाल एक संवेदनशील मोड़ पर खड़ा है, जहाँ देश का भविष्य नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और नेतृत्व की जवाबदेही पर निर्भर करता है।
(समाचार स्रोत नेपाल मीडिया)

आप चूक गए होंगे

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे