शराब और कार के साथ पकड़ा गया डकैती का आरोपी

शराब और कार के साथ पकड़ा गया डकैती का आरोपी

शराब और कार के साथ पकड़ा गया डकैती का आरोपीशराब और कार के साथ पकड़ा गया डकैती का आरोपी

विशेष संवाददाता -ज़फर खान

आई एन न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर: पुलिस लाइन सभागार में आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर के क्षेत्राधिकारी क्राइम ब्रांच प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि झगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा के पास सोमवार सुबह पुलिस ने प्रदीप गैंग के सदस्य मुकेश साहनी को पकड़ लिया उसके पास से बोलेरो और शराब की दो पेटिया बरामद हुई पुलिस के मुताबिक उक्त व्यक्ति चार अक्टूबर को खोराबार हाईवे पर डकैती की घटना में शामिल था 13 सितंबर को झगहा इलाके में शराब की दुकान का ताला तोड़कर कर हज़ारो रुपय की शराब चोरी की थी क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चार अक्टूबर को खोराबार फोरलेन पर डकैतों ने टेम्पू में रखी अंग्रेजी शराब को असलहे के बल पर लूट लिया था तीन दिन पहले खोराबार पुलिस ने झगहा इलाके के बदमाश प्रदीप यादव और उसके छह साथियों को कर डकैती का खुलाशा किया था पुलिस की घेराबंदी में सहजनवा के डिहवा निवासी मुकेश भाग निकला था पुलिस ने आज उसे पकड़ लिया डकैती के मामले में वह वांछित था इसके अलावा पूछताछ में उसने 13 सितंबर को प्रदीप यादव व अन्य साथियों की मदद से नई बाजार में माईधिया पोखरी के पास देशी शराब की दुकान में चोरी की थीं पुलिस ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे