खाद कारखाने में लगभग 13 लाख मि० टन यूरिया का उत्पादन होगा: मुख्यमंत्री
खाद कारखाने में लगभग 13 लाख मि० टन यूरिया का उत्पादन होगा: मुख्यमंत्री
विशेष संवाददाता-जफर खान
आई एन न्यूज ब्यूरो गोरखपुर::खाद कारखाना चलने से लोगो को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्क्षय रूप मे रोजगार मिलेगा, इस कारखाना मे आधुनिक तकनीक के यन्त्रों का उपयोग करके यूरिया का निर्माण किया जायेगा, यहाँ पर 98 प्रतिशत आमोनिया का यूरिया बनाया जायेगा साथ ही प्राकृतिक तरीके से गंधक निकालकर यूरिया में प्रयोग किया जायेगा। यहां पर गंधक निकालने के लिए जो तकनीक अपनाई जायेगी उससे आस पास कोई भी प्रदूषण नही फैलने पायेगा और दुष्प्रभाव भी नही पड़ेगा। इस खाद कारखाने में लगभग 13 लाख मि0टन यूरिया का उत्पादन किया जायेगा।
उक्त बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्टिलाइजर कैम्पस के अन्दर हिन्दुस्तान उर्वरक एंव रसायन लि0 आई.ओ.सी., सी.आइ.एल तथा एफ.सी.आई.एल. के संयुक्त उपक्रम से बनाये जा रहे खाद कारखाने की गैस आपूर्ति स्थल एंव समतलीकरण के भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित आम जन को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कि प्रदेश सरकार लगातार पिछड़े, दुर्बल एंव किसानों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 3250 लाख रूपये की लागत का समतलीकरण का कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जगदीशपुर हल्दिया से पाइपलाइन के माध्यम से गैस की आपूर्ति की जायेगी। पाइपलाइन के माध्यम लोगों को रसोई गैस की भी आपूर्ति की जायेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कह कि एफ.सी.आई. शीघ्र ही कैम्पस में केन्द्रीय विद्यालय के निर्माण का पूरा प्रस्ताव बनाकर भेजे जिससे कारखाने में काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों एंव अन्य लागों के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लगातार लागों के विकास का कार्य कर रही है। गन्ना किसानों के लिए विकास की कई योजनाएं बनाई गई है। किसानों का ऋण माफ किया गया तथा किसानों की आय को दुगुना करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। पिछली बार से अधिक गेहूं खरीद कर किसानों का पैसा सीधे उनके खाते में भेजा गया। उन्होंने आई.ओ.सी. के अधिकारियों से कहा कि वायो डीजल उत्पादन के लिए कार्य करें। प्रदेश इसमें हर प्रकार का सहयाग करेगी।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने वहां पर उपस्थित लोगों को एंव गोरखपुर की जनता को खाद कारखाने के भूमि पूजन के अवसर पर बधाई दी एच.यू.आर.एल. के सी.एम.डी. ने कहा कि 3 वर्षों में फैक्ट्री का कार्य पूर्ण कर 20 नवम्बर तक उत्पादन आरम्भ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कारखाने के संबंध में लगातार सहयोग प्रदान करती रही है।
इस अवसर पर नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल एच.यू.आर.एल. एंव आई.ओ.सी. के वरिष्ठ अधिकारी गण एंव जन प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।





