प्रदेश की अब कोई चीनी मिल नही बन्द होगी :मुख्यमंत्री
प्रदेश की अब कोई चीनी मिल नही बन्द होगी :मुख्यमंत्री
विशेष संवाददाता-जफर खान
आई एन न्यूज ब्यूरो गोराखपुर:: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की है कि प्रदेश में अब कोई चीनी मिल बन्द नही होगी बल्कि नई चीनी मिलें खुलेंगी और पुरानी चीनी मिलों का विस्तारीकरण किया जायेगा, लगभग 365 करोड़ की लागत से बनने वाली पिपराइच चीनी मिल का भूमि पूजन एंव शिलान्यास करने बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल चीनी मिल बेचने का काम किया था जिससे कर्मचारी बेरोजगार हो गये, किसान बेहाल हो गये और रोजगार सृजन बन्द हो गया।
उन्होंने कहा कि पिपराइच चीनी मिल अगले साल 18-19 पेराई सत्र से चालू हो जायेगी। इसमें 700 नौजवानों की नौकरी लगेगी, हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा तथा पिपराइच, हाटा, भटहट एंव आस पास के हजारों गन्ना किसानों को उनके गन्ना का उचित मूल्य मिलेगा जिससे क्षेत्र में खुशहाली आयेगी।
उन्होंने कहा कि 6 माह की सरकार के कार्यकाल में पिछले सत्र के गन्ना पेराई मूल्य का 98 प्रतिशत भुगतान किसानों को चीनी मिलों द्वारा किया गया है। अवशेष धनराशि का पेराई सत्र शुरू होने के पूर्व भुगतान कराया जायेगा। इससे उत्साहित होकर प्रदेश में किसानों ने 2.50 लाख एकड़ अधिक रकबा गन्ना का बढ़ा दिया है।
मुख्यमंत्री ने किसानों का आव्हान किया कि वे वैज्ञानिक तकनीक से गन्ना की बुआई करके एक एकड़ में 400 से 500 कुन्तल उपज प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पिछली पिपराइच चीनी मिल 800 कुन्तल प्रतिदिन पेराई क्षमता की थी। नई चीनी मिल 35 हजार कुन्तल गन्ना प्रतिदिन पेराई क्षमता की है। इसलिए इस मिल को अधिक गन्ना की आवश्यकता होगी।
उन्होंने घोषणा किया कि पिपराइच में नया आधुनिक तकनीक वाला गन्ना शोध संस्थान स्थापित किया जायेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को नयी प्रजाति का गन्ना मिलेगा तथा वे नई तकनीक का प्रयोग कर सकेगे।
योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि यह सरकार किसानों के हित की सरकार है। इस वर्ष अधिकाधिक धान क्रय केन्द्र खोलकर किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों को रूपये 1550 एंव 1590 के साथ ही 15 रूपये प्रति कुन्तल अधिक भुगतान दिया जायेगा। धान खरीद एक नवम्बर से चालू हागी।
उन्होंने कहा कि फसल ऋण मोचन योजना मे प्रदेश में 20 हजार करोड़ रूपये का किसानों का ऋण माफ किया जा चुका है। शीघ्र ही इस योजना के तीसरे चरण की शुरूआत की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने लोगों को दीपावली की बधाई दिया तथा कहा कि यह पिपराइच मिल तोहफा है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के साथ 15 मेगावाट की क्षमता का पावर प्लान्ट भी लगेगा जिससे कि इस क्षेत्र को 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके साथ ही डिस्टलरी भी लगेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार के 7 माह हो रहे है और प्रदेश में कोई दंगा नही हुआ है। प्रदेश में अब निवेश का वातावरण बन रहा है। कानून का राज स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 27 वर्ष पूर्व बन्द हुए खाद कारखाने का शिलान्यास पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। आज उसका भी भूमि पूजन किया है। यहां गैस से बनने वाली खाद का कारखाना लगेगा और यहां बनारस से पाइपलाइन द्वारा गैस पहुंचाई जायेगी। निकट भविष्य में गोरखपुर नगर में घर घर पाइपलाइन से घरेलू गैस पहुंचाई जायेगी।
इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 1328 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने स्वंय बांसगांव नगर पंचायत के विद्यावती देवी, कुसुमलता, बैजन सिंह, महेश पाण्डेय, गुलइचा देवी तथा पिपराइच के रामदास, निर्मला देवी, वीरेन्द्र प्रजापति, लाल जी, स्वीधर, हसीना आदि को स्वीकृति पत्र दिया।
समारोह में चीनी उद्योग एंव गन्ना विकास के मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि पूर्वान्चल का पुनः चीनी मिल का कटोरा बनाया जायेगा। सांसद/अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी। इस अवसर पर विधायक महेन्द्रपाल सिंह ने सभी का स्वागत किया। उ0प्र0 राज्य चीनी एंव गन्ना विकास निगम के प्रबंध निदेशक सुरेश सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह में विधायक श्रीमती संगीता यादव, रामानन्द बौद्ध, पूर्व विधायक लल्लन त्रिपाठी, कामेश्वर सिंह, जनार्दन तिवारी, संतराज यादव, संजय भूस रेड्डी, प्रमुख सचिव गन्ना, मण्डलायुक्त अनिल कुमार, आई.जी. मोहित अग्रवाल, डी.आई.जी. निलाब्जा चौधरी, जिलाधिकारी राजीव रौतेला, जन प्रतिनिधि गण, किसान एंव क्षेत्र की जनता उपस्थित रही। पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज पिपराइच की छात्राओं ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया





