अपने ही अपहरण की रच डाली झूठी कहानी, हुआ खुलासा

अपने ही अपहरण की रच डाली झूठी कहानी हुआ खुलासा
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
गत दिनो गोरखपुर से हुए छात्र के अपहरण की घटना झूठी निकली रेलवे पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि बिहार का रहने वाला असरार अनवर पुत्र अनवारुल बी०टेक का छात्र है।और परीक्षा की तैयारी नही होने साथ ही फेल होने के डर से अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी।
रेलवे पुलिस ने जब इसके मोबाईल का लोकेशन निकाला तो पता चला की असरार अनवर लखनऊ में है।इस पर पुलिस ने उसके चाचा को लखनऊ भेजा और टीम लेकर खुद भी लखनऊ निकली वहा पहुँच कर रेलवे पुलिस ने अपहृत छात्र को एक मुसाफिर खाने से बरामद कर लिया।फिर छात्र ने अपने अपहरण की जो कहानी पुलिस को बताई उससे पुलिस भी दंग रह गई।फ़िलहाल पुलिस ने इस अपहरण का खुलासा करते हुए इस घटना से पर्दा उठा दिया।





