पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए भीषण चोरी

पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए भीषण चोरी

पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए भीषण चोरी

पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए भीषण चोरी

चौरीचौरा के भोंपा बाजार स्थित मोबाइल दुकान का शटर तोड़ हुई घटना

आठ लाख के सामान पर चोरो ने किया हाथ साफ

संवाददाता – ज़फर खान / गोविन्द कुशवाहा

आई एन न्यूज़ ब्यूरो गोरखपुर– चौरीचौरा पुलिस की सजगता के बावजूद अज्ञात चोरों ने बुधवार की देर रात एक मोबाइल की दुकान के सामने पिकप वैन लगाकर पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए पुलिस को जबरदस्त चुनौती दे डाली है। बताया जाता है कि चोरों ने दुकान मालिक को सात से आठ लाख रुपये का चूना लगाया है।
हमारे चौरीचौरा व मुण्डेरा बाजार प्रतिनिधि को मिली जानकारी के मुताबिक चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भोंपा बाजार चौराहे पर स्थित मनीष मोबाइल सेंटर की दुकान को बुधवार की रात में चोरों ने खंगाला डाला। दुकान में रखा 7 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल सेट सहित अन्य सामान एवं डेढ़ लाख रूपये नगद सहित लगभग 8 लाख रुपए का सामान चुरा लिया। जबकि चोरी की घटना को अंजाम देते समय गश्ती पुलिस ने भी इस घटना को देखा है लेकिन एक पिकप वैन दुकान के सामने खड़ा होने के कारण पुलिसकर्मियों को लगा कि दुकान मालिक ही माल को अनलोड करा रहा है। लेकिन जब थाना प्रभारी गश्ती कर वापस लौटे और दुकान का शटर खुला देखा तो उन्हे सारा माजरा समझ में आ गया। बताया जाता है कि पुलिस ने ही दुकानमालिक को फोन कर चोरी की घटना की जानकारी दी। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से महज 100 कदम की दूरी पर पिकेट पुलिस भी आराम फरमा रही थी और चोर अपना काम कर रहे थे। बताया जाता है कि जिस मकान में उक्त मोबाइल की दुकान है उसका मालिक आईएएस अधिकारी है।
जल्द ही पकड़े जायेगें चोर: एसओ
इस मामले में थाना प्रभारी बृजेश सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को धोखा देने में चोर कामयाब जरुर हुए हैं लेकिन जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जायेगा। दरअसल दुकान के सामने पिकप खड़ा होने से भ्रम हुआ और कुछ ही देर बाद जब पुलिस लौटी तब तक चोरी हो चुकी थी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे