गोरखपुर इनामी बदमाश अमरजीत गिरफ्तार
गोरखपुर इनामी बदमाश अमरजीत गिरफ्तार
आईएनन्यूज़ डेस्क:गोरखपुर
विशेष संवाददाता:गोविन्द कुशवाहा
आर्म्स एक्ट में वंछित अभ्युक्त अमरजीत जायसवाल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आज गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की विगत दिनों अपने सगे भाई के छत पर कार्बाइन रख कर उसको फसाने के लिये पुलिस को झूठी सूचना देकर गुमराह करने वाला अमरजीत जायसवाल फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसके ऊपर इनाम की घोषणा की थी।
रविवार को अभियुक्त रामनगर के करजहा चौराहे पर फरार होने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था।
तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाइन सभागार में सयुक्त प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक नगर विनय कुमार सिंह, क्षेत्रधिकारी अपराध प्रवीण कुमार सिंह और क्षेत्रधिकारी कैंट ने
बताया कि अभियुक्त का अपने भाई के साथ जमीनी रंजिश चल रहा था। और उसको फ़साने के लिये अभियुक्त ने उसकेे छत पर कार्बाइन रख कर दिया और बाद में पुलिस को खुद ही सुचना देने के साथ साथ गुमराह करने का खूब प्रयास किया लेकिन पुलिस ने बारीकी से जाँच पड़ताल किया तो मामला फर्जी निकला और पुलिस के सामने सारी सच्चाई आ गई।
जिस के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।









































