गोरखपुर:कांग्रेसियों ने बीजेपी विधायक का फूंका पुतला

गोरखपुर:कांग्रेसियों ने बीजेपी विधायक का फूंका पुतला

गोरखपुर:कांग्रेसियों ने बीजेपी विधायक का फूंका पुतलागोरखपुर:कांग्रेसियों ने बीजेपी विधायक का फूंका पुतला
आईएनन्यूज़डेस्क:गोरखपुर
बलिया के विधायक द्वारा भगवान राम के नाम को लेकर रेप जैसी घटना पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा० सैयद जमाल के दिशा निर्देश पर काग्रेशियो ने जिला महासचिव अनवर हुसैन उपाध्याक्ष ईंएसएस पाण्डेय के नेतृत्व में आज शास्त्री चौक पर जबर जस्तप्रदर्शन किया। और कहा की भाजपा सेे बालिया के विधायक ने भगवान राम के नाम पर जो बयान दिया वह निन्दनीय है।
गोरखपुर:कांग्रेसियों ने बीजेपी विधायक का फूंका पुतलाउनके बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता आज सड़क पर उतर गये और प्रदर्शन करते हुए विधायक का पुतला फूंका। विधायक अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से मांफी मांगे।काग्रेशियो ने यह भी कहा कि इस बयान से प्रतीत होता है कि विधायक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
जिला महासचिव अनवर हुसैन उपाध्याक्ष ईंएसएस पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बहन,बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
बीजेपी के राज में लगातार महिलाओ पर अत्याचार बढ़ रहा है ।

अभी उन्नाव में एक भाजपा विधायक ने रेप किया था वहीं भाजपा के बलिया से विधायक सुरेन्द्र सिंह कह रहें हैं कि भगवान राम भी आ जायें तो भी रेप की घटना नहीं रूकेगी उन्हें शर्म आनी चाहिये।
उन्होने कहा कि भाजपा के शासन में अपराध बढ़ रहें हैं भाजपा विधायक नें बहुत ही बेर्शम बयान दिया है । विधायक का बयान महिला और धर्म दोनों विरोधी है।प्रदर्शन में मुख्य रूप से दुर्गा राय , निर्मला वर्मा,मो0 खालिद, अयूब अली, देवेन्द्र निषाद,संजय चौधरी, इमरान खान,चंदन कुमार, अमीत तिवारी, सोनू कुमार, संजुम आरिफ, सन्नू चौधरी, आजाद हुसैन, डा०आमिर, राज कुमार पासवान,दुर्गेश गुप्ता,विजय गुप्ता,कुसुम पाण्डेय,अजय यादव के अलावा और भी लोग मौजूद थे।
(संवाददाता:गोविन्द कुशवाह)

गोरखपुर:कांग्रेसियों ने बीजेपी विधायक का फूंका पुतलागोरखपुर:कांग्रेसियों ने बीजेपी विधायक का फूंका पुतला

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे