गोरखपुर:पूर्व मंत्री अमरमणि की तबियत बिगड़ी, हायर सेंटर लरवनऊ के लिए रेफर

गोरखपुर:पूर्व मंत्री अमरमणि की तबियत बिगड़ी, हायर सेंटर लरवनऊ के लिए रेफर

गोरखपुर:पूर्व मंत्री अमरमणि की तबियत बिगड़ी, हायर सेंटर लरवनऊ के लिए रेफरगोरखपुर:पूर्व मंत्री अमरमणि की तबियत बिगड़ी, हायर सेंटर लरवनऊ के लिए रेफर
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
मधुमिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी को मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।

यहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा था।
बता दे कि आईसीयू में भर्ती अमरमणि की हालत जानने के लिए जेल प्रशासन ने पिछले सोमवार को नेहरू चिकित्सालय के एसआईसी को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी। इसके बाद उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम से इस पर रिपोर्ट मांगी गई थी। चिकित्सकों के रिपोर्ट के आधार पर अमरमणि को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
सूत्रो के मुताबिक पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की तबियत अचानक खराब हो गई थी।

जिसके बाद उन्हें 27 जून को बीआरडी के आईसीयू बेड नम्बर 3 पर भर्ती कराया गया था। डॉक्टर के मुताबिक उनके पैरों की नसों में दर्द, चलने में दिक्कत, हाई शुगर, बुखार और उल्टी की परेशानी थी।

अमरमणि त्रिपाठी का इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. महिम मित्तल से इलाज संबंधित पूरी जानकारी मांगी।

उधर रिपोर्ट की तैयारी चल रही थी कि उन्हें चिकित्सक ने हायर सेंटर लरवनऊ के लिए रेफर कर दिया।

गोरखपुर:पूर्व मंत्री अमरमणि की तबियत बिगड़ी, हायर सेंटर लरवनऊ के लिए रेफर

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे