हज़रत मुबारक खां शहीद बाबा का दरबार सभी के लिए खुला 

हज़रत मुबारक खां शहीद बाबा का दरबार सभी के लिए खुला 

हज़रत मुबारक खां शहीद बाबा का दरबार सभी के लिए खुला 

हज़रत मुबारक खाँ शहीद(र.अ) का सालाना उर्स/ए-पाक 11,12 व 13 जुलाई को

इंडोनेपालन्यूज़:डेस्क:गोरखपुर
विशेष संवाददाता:गोविन्द कुशवाहा

हज़रत मुबारक खां शहीद बाबा का दरबार सभी के लिए खुला  हर साल की तरह इस वर्ष भी हज़रत मुबारक खां शहीद बाबा का सालाना उर्स 11,12,व 13 जुलाई को मनाया जाएगा आज दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इक़रार अहमद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया

कि पूर्वांचल व दूर दराज के जिलों से बड़ी संख्या में जायरीन मज़ार शरीफ का दर्शन करने गोरखपुर आते है। उन्होंने ने बताया कि 11 जुलाई को रात में एशा की नमाज़ के बाद जलसा-ए-ईदमिलादुन्नबी सअव तथा तीसरा सालाना जलसा-ए-दस्तारबंदी का प्रोग्राम रखा गया है ।

जिसमें मुख्य अतिथि पीरे तरीकत अल्लामा सयैद अब्दुर्रहमान उर्फ चाँद बाबू विशिष्ट अतिथि मेहदावल के मुफ़्ती अलाउद्दीन मिसबाही, कोलकाता के कारी सख्वात हुसैन बरकाती व देवरिया के कारी अजहरुल कादरी लोगो से रूबरू होंगे।

12 जुलाई को भोर में 3.15 बजे ग़ुस्ल व संदल पोशी की रस्म अदा की जाएगी बाद नमाज़ फ़ज़्र कुरआन ख्वानी होगी। सुबह 10 बजे कुल शरीफ होगा तथा शाम को मगरिब की नमाज़ के बाद सरकारी चादर व गागर का शानदार जुलूस नरसिंगपुर से निकालकर दरगाह पर चादर पोशी की जाएगी। रात में ईशा की नमाज़ के बाद महफिले शमा कव्वाली का कार्यक्रम किया जाएगा। 13 जुलाई को दिन में 11 बजे कुल शरीफ का कार्यक्रम होगा जुमा की नमाज़ के बाद लंगर तकसीम तथा रात में ईशा की नमाज़ के बाद कव्वाली का कार्यक्रम होगा।

*अंतरराष्ट्रीय स्तर के कव्वाल करेगे शिरकत*

दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इक़रार अहमद ने बताया है कि उर्स-ए-पाक के दौरान 12 व 13 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कव्वाल उर्स में अपनी प्रस्तुति करेगे। इस वर्ष उर्स में तीन कव्वाल कार्यक्रम में शामिल हो रहे है जिनमे जी लिटिल चैम्प मुम्बई के अदनान शाबरी गुजरात के अनीस नवाब तथा अलीगढ़ के गुलाम हबीब पेंटर शिरकत करेंगे।

*सभी के लिए खुला है हज़रत का दरबार*

अध्यक्ष इकरार अहमद ने बताया है कि हज़रत मुबारक खां शहीद का दर हर खासो आम के लिए खुला है। आस्ताना हिन्दू मुस्लिम एकता का अहम मरकज़ है यह ऐसा दर है जहां रूहानी व दुनियावी सुकून के साथ दिली मुरादे भी पूरी होती है। इन्ही बुजुर्गों ने इंसानियत को ज़िन्दा रख दुनिया के तमाम लोगो को सही रास्ते पर चलने की शिक्षा दी।
*जिला प्रशासन से सहयोग की अपील*
दरगाह कमेटी के अध्यक्ष इक़रार अहमद ने बताया है कि उर्से पाक के मौके पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए प्रत्येक दिन सुबह शाम दरगाह परिसर में साफ-सफाई,पानी का छिड़काव, पानी के टैंकर की व्यवस्था,विधुत व्यवस्था, पुलिस सुरक्षा, सुलभ शौचालय के स्थायी टैंक सीवरेज की सफाई आदि की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन करे इसके लिए सभी विभागों को पत्र दिया जा चुका है।
*आकर्षक का केंद्र होगा मेला*
हज़रत मुबारक खां शहीद (र.अ) के तीन दिनों तक चलने वाले उर्स-ए-पाक के मौके पर जहाँ लोग बाबा से अपनी दिली मुरादे मांगेंगे वही इस अवसर पर लगने वाले मेले का भी जायरीन भरपूर आनंद उठाएंगे कमेटी ने मेले के आजोजन का मुकम्मल इंतेज़ाम किया है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे