रसोईया कल्याण समिति की महिलाओं ने बेलन के साथ किया प्रदर्शन दिया धरना
रसोईया कल्याण समिति की महिलाओं ने बेलन के साथ किया प्रदर्शन दिया धरना
विशेष संवददाता:गोविन्द कुशवाहा की रिपोर्ट
इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो गोरखपुर:नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को रसोइया कार्यकत्री कल्याण समिति की महिलाओं ने सैकड़ों की सँख्या में बेलन के साथ नगर निगम के रानी लक्ष्मीबाई पार्क में धरना प्रदर्शन किया।इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष राम ललित वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की हम लोगो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है,कभी पाल्य व्यवस्था तो कभी बच्चो की संख्या के नाम पर हमें बलि का बकरा बनाया जाता हैं।मात्र एक हजार रुपये मासिक पर रसोइयों से भोजन बनवाया जाता हैं,और 11 महीने कार्य लेने के बावजूद 10 माह का मानदेय इन लोगो को दिया जाता हैं,धरने को सम्बोधित करते हुए समिति गोरखपुर की जिलाध्यक्ष गीता देवी व जिला महासचिव महराजगंज सरस्वती देवी ने कहा कि जब तक माननीय मुख्यमंत्री जी को कुर्सी नही मिली थी, तब तक वह रसोइयों की पीड़ा समझते थे, और लोकसभा में आवाज भी उठाते थे, लेकिन कुर्सी पाते ही मुख्यमंत्री जी सब कुछ भूल गए, धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संगठन मंत्री रामबृक्ष यादव,बिंदु देवी जिलाध्यक्ष,महराजगंज,जवाहर लाल कन्नौजिया ,दीनानाथ दुबे, रीता देवी, विजय लाल श्रीवास्तव, कौशल्या तिवारी सहित बड़ी संख्या मे महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





