गोरखपुर से बिहार और बंगाल जाना हो तो बदल लें ट्रेन रूट

गोरखपुर से बिहार और बंगाल जाना हो तो बदल लें ट्रेन रूट

■ गोरखपुर में अंडरपास निर्माण से ट्रेनें निरस्त आज से निर्माण कार्य शुरू 

आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क: देश के किसी भी हिस्से से अगर आपको गोरखपुर होते हुए बिहार और बंगाल, ट्रेन से जाना है तो गोरखपुर रूट को अगले चार-पांच दिनों तक भूल जाइए।
यहाँ नन्दा नगर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास का निर्माण आज से शुरू हो गया है, जिसकी वजह से दर्जनों ट्रेनें निरस्त रहेंगी। आने वाले समय में लोगों को एयरपोर्ट और एम्स तक पहुचंने में बड़ी आसानी होगी।
रेल विभाग के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि अंडर पास बहुत ही जरूरी था जो आज से कार्य शुरू हो गया है । 12 बजे रात तक एक्साइड का अंडरपास कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। 28 अक्टूबर को दूसरे साइड का अंडर पास का कार्य किया जाएगा।
उसके बाद रेलवे का कार्य पूर्ण हो जाने के बाद पीडब्ल्यूडी अपना कार्य पूर्ण कराएगा और आवागमन को चालू कर दिया जाएगा।


Translate »